Breaking News

बेहोश पड़ा मिला गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

चंपावत: जिले के विकास खण्ड बाराकोट की ग्राम पंचायत सुंगरखाल के तोक भनार में ग्रामीणों द्वारा खेत में बेहोशी की अवस्था में गुलदार पड़ा देखा। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह अधिकारी व ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभाग द्वारा गुलदार को रेस्क्यू कर वन विभाग के छीड़ा स्थित लिसा डिपो में रखा गया है। जिसके उपचार के लिए लोहाघाट से पशु चिकित्सक को बुलाया गया है गुलदार मूर्छित कैसे हुआ इसका पता पशु चिकित्सक की जांच के बाद ही चल पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार खेत में दिखाई दिया लेकिन डर से कोई गुलदार के सामने जाने में हिम्मत नहीं जुटा पाया।

 

जब गुलदार खेत से उठा नहीं तो ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार जोशी व वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने गुलदार को बेहोशी की अवस्था में पाया।

 

रेंजर राजेश जोशी ने बताया गुलदार नर है और 7 से 8 वर्ष इसकी उम्र है। गुलदार को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जमा रही। छोटे-छोटे बच्चे गुलदार को देखकर काफी रोमांचित नजर आए।

 

Check Also

news logo

जीआईसी सुनोली में 23-24 सितंबर को होगी संस्कृत प्रतियोगिता

अल्मोड़ा: उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में राज्य भर में संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *