हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर से गोली चलने का मामला सामने आया है। पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में लोगो को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खेल खेल में हुआ। दोस्त के हाथ से चली गोली दूसरे दोस्त के मुंह में घुस गई। गोली लगते ही पिस्तौल लाने और गोली चलाने वाला दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गए। जबकि बुरी तरह लहूलुहान घायल को गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुट गई है
जानकारी में पता चला है कि घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला है और घटना हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम बिशन सिंह बिष्ट है। हालांकि, घायल युवक के भाई का आरोप है कि रेस्टोरेंट् स्वामी संजय बिष्ट ने गोली मारकर उनके भाई को घायल किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News