Breaking News
Breaking news
Breaking news

अल्मोड़ा बिग ब्रेकिंग: नदी में डूबने से युवक की मौत, शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी पुलिस

 

अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से निकालकर युवक को प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया। युवक धौलछीना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था।

 

बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक की पहचान गोकुल नेगी पुत्र हेम सिंह, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम उटिया थाना धौलछीना के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *