Breaking News

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: लटवाल

अल्मोड़ा: भाजपा 2024 से पहले संगठन व बूथों को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा के नवनियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने बुधवार को शक्ति केंद्र कसार में मटिना, गधोली, माट, मैचोड़, ब्लटा, भुलयुड़ा के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक की।

बैठक में लटवाल ने सभी अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने, नये कार्यकर्ता जोड़ने और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नामों में सुधार करने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही। ताकि अंतिम छोर में बैठा व्यक्ति सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

इससे पहले सभी बूथ अध्यक्षो व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल का जोरदार स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने व संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक कुंदन मेहरा, हेमंत बिष्ट, मदन बिष्ट, कुंदन सिंह, कुंदन राम, चंदन लाल, गोकुल सिंह, नरसिंह, रणजीत सिंह, अनिल सिंह, रविन्द्र खोलिया, आनंद बिष्ट, हंसी मेहरा, नंदन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …