पुलिस ने 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें जेल भेज दिया है।
मुखानी में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को बहन बाजार सामान लेने गई थी। उसकी उम्र 17 वर्ष है। इस बीच गौरव जोशी बहन के पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने अपने दोस्त सुमित रौतेला को बुला लिया। उसने भी बहन से दरिंदगी की। इसके बाद दोनों बहन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब वह लौटी तो उसे रोता देख स्वजन ने पूछताछ की। इस पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि मेडिकल के बाद छात्रा को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/
India Bharat News Latest Online Breaking News