Breaking News
news logo
news logo

शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट मामला, कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

अल्मोड़ा: उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड की जिला इकाई द्वारा शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौड़ियाल के साथ घटित घटना की निंदा की है। और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

प्रेस को जारी बयान में डा मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि इस तरह की घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए गाइडलाइन तय हो और किसी भी कार्यालय में प्रकरण के निस्तारण की सीमा क्या हो यह भी निर्धारित होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण नहीं होना भी संघर्ष का कारण बन रहा है। उत्तराखंड में अपराध बढ़ रहे हैं यह भी सभी के लिए चिंतनीय स्थिति है। राज्य बनाने के लिए 94 दिन की हड़ताल की गई थी। और राज्य इस हालत में मिलेगा सोचा न था।

 

संरक्षक मंडल सदस्य पी.एस बोरा, गोकुल मेहता, रमेश पांडेय महेंद्र गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया, उपाध्यक्ष महेश आर्य, कार्यालय सचिव गणेश भंडारी, दीपक तिवारी, संगठन मंत्री डी.के जोशी, राजेंद्र सिंह लटवाल, संयुक्त मंत्री तारा सिंह बिष्ट, भगवत सिंह सतवाल, कोषाध्यक्ष संजय जोशी, आडिटर दीप शिखा ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *