घटना के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डी.डी विमलेश कुमार ऑदित्य ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। पत्नी का कहना है कि उनके पति काम को लेकर बेहद तनाव में रह रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।
59 साल के विमलेश कुमार तिलकनगर के पूर्वी उपनगर तारा गगन हाउसिंग सोसाइटी में रहते थे। मंगलवार को वे बिल्डिंग के दूसरे मंजिल से कूद गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल घाटकोपर के एक निकाय द्वारा संचालित अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, विमिलेश की पत्नी ने बताया कि काम के तनाव के चलते उन्होंने जान दी है। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News