Breaking News

अल्मोड़ा: मंत्री गणेश जोशी के बयान से कांग्रेस आग बबूला, मंत्रीमंडल से बर्खास्त नहीं करने पर कांग्रेस उठाएगी ये कदम

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी लगातार कांग्रेस के खिलाफ विवादास्पद बयान दे रहे हैं। इसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर उतरकर गणेश जोशी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी द्वारा लगातार काँग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादास्पद बयानबाजी करना मंत्री के दिवालियापन का परिचायक है। अल्प शिक्षित मंत्री गणेश जोशी ऐसी बयानबाजी करके अपनी शैक्षिक योग्यता को जाहिर कर रहे हैं। ऐसे गैरजिम्मेदार मंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियो के जिले में आने पर उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा और उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

 

नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी राग द्वेष के तहत कार्य कर भारतीय संविधान का खुल्लेआम मजाक उडा़ रहे हैं। क्योंकि भारतीय संविधान में किसी भी राज्य का मंत्री जब पदभार ग्रहण करने से पूर्व राज्यनिष्ठा की शपथ लेता हैं। उस शपथ की गरिमा बनाना भी मंत्री का कर्तव्य होता हैं। लेकिन मंत्री राज्यनिष्ठा की शपथ का माखौल उडा़ कर राग द्वेष एंव भेदभाव के तहत कार्य कर संविधान की गरिमा को ठेस पहुँचा रहे हैं। प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ त्वरित निर्णय लेकर मंत्रीमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, गुडडू, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, मनोज सनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिका सभासद सचिन आर्या, जया जोशी, धीरा तिवारी, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जिला महासचिव गीता महरा, सरस्वती, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज बिष्ट, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, गौरव वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह, भीमा पवार, विधानसभा युकां अध्यक्ष विपुल कार्की, देवेन्द्र बिष्ट गुडडू, महिपाल प्रसाद, रमेश नेगी, बी.के पाण्डेय, ललित सतवाल, वीरेन्द्र बंगारी, नगर उपाध्यक्ष महेश आर्या, अभिषेक तिवारी, बाला रावत, नितिन रावत, पूर्व प्रवक्ता विपिन भट्ट, रितिक नयाल, प्रदीप बिष्ट, अमित नेगी, बहादुर राम, दिनेश लाल, गणेश लाल, दिनेश राम, पूर्व सैनिक राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को हादसा बताया था। वहीं, एक बार फिर कृषि मंत्री गणेश जोशी का एक और बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो वह सेवा करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही दलाली करना शुरू कर देती है। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस आग बबूला है।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह पंचतत्व में विलीन, केमिस्ट एसोसिएशन व उपपा ने जताया शोक

अल्मोड़ा। शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह (प्रकाश मेडिकल स्टोर) का निधन हो गया …

preload imagepreload image
08:39