अल्मोड़ा: ग्रामीण महिला उत्थान समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हवालबाग विकास खंड के ग्राम फलसीमा में महिला सशक्तिकरण सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा गांव के एक आर्थिक रूप से कमजोर बेसहारा महिला को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की।
ग्राम फलसीमा निवासी मीना देवी पत्नी चंदन राम उम्र 40 वर्ष दिव्यांग है। वह बोल नहीं पाती है। मीना के दो बच्चे है। यह परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ति शांति बिष्ट की द्वारा कुछ समय पहले ग्रामीण महिला उत्थान समिति के सदस्यों को महिला के बारे में बताया था।
संस्था के अध्यक्ष प्रेम लटवाल व सचिव आनंद सिंह बिष्ट ने मीना देवी को एक सिलाई मशीन भेंट की गई। ताकि वह स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका चला सके। इस दौरान मीना देवी के परिवार व ग्रामीणों ने ग्रामीण महिला उत्थान समिति का आभार जताया।
इस मौके पर संस्था के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि वह महिला समूह बनाकर अपना खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकती है। जिससे वह आसानी से अपनी आजीविका चला सकती है। इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News