अल्मोड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में हिस्सा लिया। द्वाराहाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे बाजे व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश भर में बूथ सशक्तिकरण अभियान चल रहा है। प्रत्येक विधानसभा में बूथ स्तर तक भाजपा का संगठन खड़ा हो, इसी के दृष्टिगत ये बैठके हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी चुनाव जीतती है वह अपने बूथ प्रबंधन के कारण ही जीतती है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 2024 में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को पूरा देश देख रहा है। कहा कि भाषणों से दिखने वाले विकास का महत्व अब खत्म हो गया है प्रत्यक्ष दिखने वाले कार्य ही अब विकास की सूची में आते हैं।
जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल साही, जिला प्रभारी आशीष गुप्ता, शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News