अल्मोड़ा: गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों के व्यवहार से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने अल्मोड़ा चौघान पाटा में कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने सिर्फ स्पीकर का नहीं बल्कि राज्य की सभी महिलाओं का अपमान किया है। जिस तरह से कांग्रेसी विधायकों का व्यवहार सत्र में रहा। उससे प्रदेश की छवि खराब हुई है।
बोरा ने कहा कि सत्र में राज्य के विकास पर चर्चा की जानी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेस के विधायक व्यवधान डालने का कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा, महिला मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष भाजपा अमित साह, मनोज जोशी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, भावना तिवारी, बीना नयाल, तारा जीना, ऊषा शर्मा, आशीष गुरुरानी, अशोक गोस्वामी, राजा खान, भावना कनवाल, मुन्नी रावत, नीलू बिष्ट, रेखा आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News