अल्मोड़ा: भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नकल विरोधी कानून के समर्थन में सोबन सिंह जीना परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक पारस कांडपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून उत्तराखंड में लागू किया गया है। जिसको लेकर युवाओं में उत्साह और अपने भविष्य को लेकर संतुष्टि की भावना देखी जा रही है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री देवाशीष नेगी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, जिला मंत्री भाजयुमो प्रकाश बिष्ट, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजयुमो कन्हैया बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक पारस कांडपाल, ग्रामीण मंडल संयोजक रविंद्र सिंह रावत, नमन गुरुरानी, भारतेंदु कांडपाल, राहुल कुमार, निखिल कुमार, कनक पंत, मोहित तिवारी, पंकज जोशी, हिमाल शर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News