अल्मोड़ा: विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा(Vivekananda Inter College Ranidhara) की राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS) इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुरू हो गया है। विवेकानंद इंटर कॉलेज, बाड़ेछीना में आयोजित इस शिविर में कुल 42 शिविरार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा के एनएसएस प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, बाड़ेछीना के प्रधानाचार्य ने दीप जलाकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने परिसर व छानी गांव के आस पास के क्षेत्र व शिव मंदिर के निकट बहने वाली नदी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविरार्थियों के सफाई अभियान में क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे विधायक मनोज तिवारी ने शिकरत कर छात्रों का उत्सावर्धन किया तथा छात्रों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
शिविर के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा के शिक्षक रघुबर जोशी ने शिविरार्थियों को एनएसएस का परिचय व उसके महत्व को बताया। वही, विद्यालय के शिक्षक शंकर सिंह सामंत ने शिविरार्थियों को सुबह व्यायाम व योगाभ्यास काराया।
शिविर में विद्यालय की शिक्षिका विद्या लटवाल व ममता रावत मौजूद रही।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News