अल्मोड़ाः कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 66 वर्ष की थी।
नगर के मकेड़ी, चीनाखान निवासी प्रेमा कर्नाटक पत्नी के.सी कर्नाटक लंबे से अस्वस्थ्य चल रही थी। नोएडा के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 17 दिन आईसीयू में रहने के बाद मंगलवार यानि आज उनका निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा बुधवार यानि 29 मार्च को सुबह 7 बजे उनके निवास स्थान मकेड़ी, चीनाखान से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए निकलेगी।
उनके निधन पर नगर के कई लोगों ने शोक जताया हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News