इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही(Agriculture Minister Surya Pratap Shahi) व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का स्वास्थ्य पिछले दो-तीन दिनों से खराब चल रहा था। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।
कोविड-19 के 4,435 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को कोविड 19 के 4,435 नए मामले दर्ज किए, जो 163 दिनों (पांच महीने और 13 दिन) में एक दिन में मामलों में आई सबसे बड़ी छलांग है, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23,091 हो गई। पिछले साल 25 सितंबर को कुल 4,777 मामले दर्ज किए गए थे।
ताजा मामलों के साथ, भारत की COVID-19 टैली 4.47 करोड़ (4,47,33,719) तक चढ़ गई। 15 मौतों के साथ देशभर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे जारी अपडेट में यह जानकारी दी गई।
कोविड से मृत्यु की बात करें तो महाराष्ट्र से चार मौतें हुईं, जबकि छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान से एक-एक मौत की सूचना है।
बढ़ते कोरोना केसों के चलते सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश देते हुए वकीलों को वर्चुअली पेश होने की छूट दे दी है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News