वन रक्षक व वाहन चालक घायल, वन महकमे में छाया मातम
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब उत्तरकाशी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें वन विभाग के रेंज अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वन रक्षक व चालक घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर खाड़ा के पास वन विभाग का एक वाहन सड़क पर पलट करीब 20 मीटर खाई में जा गिरा। जिसमें तीन लोग घायल हो पड़े। आनन फानन में घायलों को 108 आपातकालीन एबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति शंकर आनंद वन विभाग में रेंज अधिकारी पद पर तैनात थे। बाकी दो घायल वन रक्षक और चालक हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रेंज अधिकारी शंकर आनंद 2018 बैच के अधिकारी थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी वन विभाग में ही तैनात है। वो टिहरी डैम वन प्रभाग में वन क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात हैं। वहीं घटना के बाद वन विभाग में मातम छा गया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News