अल्मोड़ा: हवालबाग मंड़ल के ग्राम सभा उडियारी में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। तथा कहा कि लोकतंत्र में संविधान से देश चलता है। मौलिक अधिकारों को डॉ अंबेडकर की दूरगामी सोच बताया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,महामंत्री सुंदर मटियानी, महामंत्री मनीष बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष नंदन सिंह, भगवान सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील नेगी, मनोज कनवाल, नवीन चंद्र आर्या, दीपक, सुशील, फकीर राम, भुवन आर्या व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News