घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से बड़ी खबर है। जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर की ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
घटना थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर पुल पर हुई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की संख्या करीब एक दर्जन है लेकिन एसपी ने इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में महिला-बच्चों सहित 6 लोग शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग गर्रा नदी में जल भरने आये थे तभी अचानक ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News