इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: लंबे समय से फरार चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है।
पंजाब पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी है। इस ट्वीट के अनुसार, उन्हें पंजाब के मोगा से गिरफ़्तार किया गया है।
पंजाब पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध किया है। साथ ही लोगों से कहा है कि वे कोई भी फर्जी ख़बर साझा न करें और साझा करने से पहले ख़बरों को सत्यापित कर लें।
अमृतपाल पर एनएसए लगाते हुए उसे असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेजे जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अमृतपाल बीते कई दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार उसकी खोज में जुटी हुई थीं। अमृतपाल को पकड़ने के लिए देशभर में नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए गए थे। हाल ही में अमृतपाल का सबसे खास साथी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमृतपाल लगातार चकमा दे रहा था।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News
