Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी को मातृशोक

हल्द्वानी: स्वतंत्र पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता व लेखक चारु तिवारी की माता दया तिवारी का निधन हो गया है।

दया तिवारी पत्नी स्व. हरीश तिवारी, मूल निवासी, ग्राम- मनेला, जिला अल्मोड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। पिछले दिनों उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार यानी आज उनके निवास गायत्री नगर फेज-1, गैस गोदाम रोड, कुसुमखेडा, हल्द्वानी से चित्रशिलाघाट, रानीबाग को सुबह 10 बजे निकलेगी।

स्व. दया तिवारी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक जताया है।

Check Also

हरिद्वार प्रकरण में अल्मोड़ा में कांग्रेस ने फूंका BJP का पुतला, दोहरा रवैया अपनाने का लगाया आरोप

अल्मोड़ा। हरिद्वार जिले में भाजपा महिला मोर्चा की एक पूर्व पदाधिकारी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी …

preload imagepreload image
13:11