अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण के आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह(MP Brij Bhushan Sharan Singh) पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। जिसमें आंदोलनरत महिला पहलवानों को न्याय दिलाने व बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की है।
कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी सी.एस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं। देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान दिल्ली जंतर मंतर में धरना कर न्याय की गुहार लगी रही है लेकिन केंद्र सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
ज्ञापन में कहा कि यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद भी बृजभूषण सिंह की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को त्वरित निर्देशित कर महिला पहलवानों को त्वरित एवं उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की है।
इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के अलावा जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, जिला महामंत्री जया जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला दीपा साह, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपा त्रिपाठी, पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रा वर्मा, दीपा जोशी, भावना जोशी, पूनम आर्या, सरस्वती, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, मोहन देवली, ललित सतवाल, नवल बिष्ट, कविन्द्र पंत समेत सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव शरद चन्द्र साह आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/
India Bharat News Latest Online Breaking News