इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड से एक दुखद खबर है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जिसमें एक सैन्यकर्मी की मौत की सूचना है। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।
हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सेना का ट्रक सड़क में पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में केवल 2 व्यक्ति सवार थे।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।
हमसे whatsapp पर जुड़ें
हमसे youtube पर जुड़ें
India Bharat News Latest Online Breaking News