सुसाइड करने से पहले पति, स्वजनों व दोस्त को किये मैसेज
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले मृतका ने अपने पति, दीदी व महिला दोस्त को व्हाट्सअप पर मैसेज किये। जिसमे उसने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है उसके डेढ़ साल के बेटे का ध्यान रखना। इधर महिला के मृतका के मायके पक्ष वालो ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक धार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी 26 वर्षीय गीतांजलि देवपा पुत्री मनोहर सिंह देवपा व्हाइट हॉल स्कूल में शिक्षिका थी। 2 वर्ष पहले उसकी शादी मल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। गीतांजलि की डेढ़ साल का बेटा है।
गीतांजलि ने स्कूल में साथी शिक्षिका से अपना दर्द साझा किया। यहां से बहन दीक्षा के घर पहुंची। वहां से पति कई फोन किए लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह बहन के घर से चली गई। करीब पौने 4 बजे गीतांजलि का फोन आने पर उसकी सहेली कार से अपने दोस्त के साथ फतेहपुर के जंगल पहुंची तो वह बेसुध मिली। गीतांजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कहा कि गीतांजलि की मौत की वजह ससुरालियों की प्रताड़ना है। हालांकि मायके पक्ष ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
India Bharat News Latest Online Breaking News