देहरादून: उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
सोमवार की दोपहर उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर के कर्मचारियों में शोक की लहर है।
बता दें कि, वर्ष 2000 में राज्य निर्माण से लेकर वे 2021 तक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद बीमारी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
ठाकुर प्रह्लाद सिंह के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके शोक जताया। सीएम ने ट्विट कर कहा कि, ‘राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता ठाकुर प्रह्लाद सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल ने परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News