-विभिन्न देशों के ‘झंडे’ एवं ‘लोगो’ की बनाई आकर्षक रंगोली
अल्मोड़ा: केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में जी 20, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर आधारित जनभागीदारी कार्यक्रम 2023 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 जून तक आयोजित होंगे।
शुक्रवार को जी 20 पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक रंगोली बना सभी लोगों का मन मोह लिया। रंगोली के माध्यम से जी 20 के लोगो और इसमें सम्मिलित देशो के झंडो को बच्चों ने रंगों से बनाया। इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा 9वीं एवम 10वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य बी. राम ने विद्यार्थियों के बनाई रंगोली का अवलोकन कर सराहना की। इस दौरान बच्चों ने अध्यापक गौरव जैन, शिल्पा जोशी एवं शालिनी जोशी के निर्देशन में उत्कृष्ट रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
India Bharat News Latest Online Breaking News