Breaking News

Road accident: अल्मोड़ा में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त… पति-पत्नी घायल

अल्मोड़ा: गुरुवार को एक अल्टो कार गधेरे में गिर गई। जिसमें सवार 2 यात्री घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को ऑल्टो कार संख्या UK 01 TA 4305 नैनीताल से कौसानी जा रही थी। सोमेश्वर हाईवे में ग्वालाकोट के पास कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गधेरे मे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

कार में दिल्ली के डॉक्टर दंपत्ति डॉ. उमंग और डॉ. श्वेता सवार थे। जो कि अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली में सेवारत हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों घायलों को गधेरे के बाहर निकाला।

सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय नेगी का कहना है कि घायलों को पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहन से बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा भेजा गया है। जबकि कार के चालक को हल्की चोट आई है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

नहीं रहे सुप्रसिद्ध लोकगायक व संस्कृतिकर्मी दीवान कनवाल, शोक की लहर

अल्मोड़ा: सुविख्यात लोकगीत गायकों में सुमार तथा अपनी जादुई कर्णप्रिय गायन प्रतिभा से जनमानस का …