अल्मोड़ा: जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक 19 साल का है। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात पुलिस हेल्पलाइन नंबर डयल 112 के माध्यम से थाना सोमेश्वर में एक किशोरी ने एक युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी। बाद में पीड़िता व उसके परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी।
मामले का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विजय नेगी ने तत्काल आरोपी के खिलाफ भादिव व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शिकायत के महज दो घंटे के भीतर आरोपी कमल बोरा, निवासी सुजौली, सोमेश्वर को सोमेश्वर कस्बे से पुलिस ने दबोच लिया है।
सोमवार यानि आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की उम्र साढ़े 17 वर्ष है। वह देहरादून में रहकर पढ़ाई करती है। इन दिनों वह गांव आई हुई थी। किशोरी के माता-पिता गांव में ही रहते है।
India Bharat News Latest Online Breaking News