Breaking News

पिथौरागढ़ हादसा अपडेट: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गए 10 लोग… सामने आए मृतकों के नाम

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर ​रख दिया। बागेश्वर के सामा और भनार गांव के लोग पिथौरागढ़ के होकरा में मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। होकरा में मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलक झपकते ही यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख जताया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बोलोरो वाहन संख्या- UK02TA- 0845 में सामा बागेश्वर से एक महिला सहित कुल 10 लोग पूजा कार्य हेतु होकरा मंदिर को जा रहे थे। होकरा से पहले ही उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना नाचनी पुलिस, एसडीआरएफ व राजस्व विभाग की टीम द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकाला गया। थाना नाचनी पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। सभी मृतकों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

मृतकों का विवरण-

1. किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- सामा तहसील कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र- 65 वर्ष।
2. निशा पत्नी उमेद सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 23 वर्ष।
3. उमेद सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 29 वर्ष।
4. कुन्दन सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 64 वर्ष।
5. धरम सिंह पुत्र पदम सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 74 वर्ष।
6. सुरेन्द्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 38 वर्ष।
7. खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह, निवासी- भनार बागेश्वर, उम्र- 65 वर्ष।
8. महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 40 वर्ष।
9. दान सिंह पुत्र मंगल सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 57 वर्ष।
10. शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी- उपरोक्त, उम्र- 45 वर्ष।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह पंचतत्व में विलीन, केमिस्ट एसोसिएशन व उपपा ने जताया शोक

अल्मोड़ा। शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई प्रमोद साह (प्रकाश मेडिकल स्टोर) का निधन हो गया …

preload imagepreload image
10:53