इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जल चढ़ाने गई एक किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां एकत्रित हुए। गुस्साएं लोगों ने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया है।
आज पवित्र सावन माह का पहला सोमवार है। लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे है। चुक्खुवाला स्थित शिव मंदिर में एक किशोरी जल चढ़ाने के लिए गई थी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने किशोरी से छेड़छाड़ की। जिस पर किशोरी ने शोर मचाया।
इस घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा काटा। वही, गुस्साएं लोगों ने आरोपित पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपित पुजारी को हिरासत में ले लिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News