Breaking News
Pc tiwari uppa
P c tiwari, uppa

गैरसैंण में होगा उपपा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, उपपा अध्यक्ष ने लोगों से की यह अपील

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की आगामी 24 व 25 जुलाई को श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस से गैरसैंण में होने वाले सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी ने उपपा के नेतृत्वकारी साथियों, सहयोगियों एवं प्रदेश की अस्मिता की रक्षा की चिंता करने वाली ताकतों से पार्टी की मुहिम के साथ जुटने का आवाह्न किया है।

तिवारी ने कहा कि एक बड़े ऐतिहासिक जन आंदोलन से अस्तित्व में आया उत्तराखंड कांग्रेस, भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों की राजनीतिक साजिशों का शिकार हुआ है। पिछले 23 वर्षों में इस राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की निर्मम लूट हुई है। जिसमें कांग्रेस, भाजपा व उनके साथ खड़ी पार्टियां बराबर की जिम्मेदार हैं।

उपपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों की दुर्दशा बेरोजगारी, महंगाई, राजनीतिक दलों के छल, प्रपंच से राज्य की जनता में हताशा, निराशा व आक्रोश व्याप्त है। जो एक बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपपा राज्य में लूट-खसोट की काली ताकतों से सीधा मोर्चा लेने वाली एक मात्र ताकत है। इस बात को जनता तेजी से समझ रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी राज्य का एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसका रजिस्टर्ड कार्यालय गैरसैंण में है। जो हिमालय और उत्तराखंड के विकास की समझ के साथ राज्य को बर्बाद करने वाले माफियाओं, लुटेरों, नौकरशाहों से टकराने की हिम्मत रखती है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड की जनता राज्य में एक बड़े बदलाव के लिए उपपा के साथ खड़ी होगी।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव:: अध्यक्ष सहित छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय, तीन पदों पर चुनाव आज

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी …

preload imagepreload image
15:43