इंंडिया भारत न्यूज डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मिशन 2024 पर फोकस करते हुए शनिवार को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम की लिस्ट जारी की है। नड्डा ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव आदि के नामों की लिस्ट जारी की है।
नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद पर बरकरार रखा गया है। नड्डा की टीम में कैलाश विजयवर्गीय, रमन सिंह, सौदान सिंह , वसुंधरा राजे और ओम प्रकाश धुर्वे की जगह बरकरार है।
हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहले से ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, उनके पद को बरकरार रखा गया है। जबकि अलका गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। डॉ. अलका को केंद्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर भाजपा ने राजस्थान के गुर्जर समाज को साधने का काम किया है। क्योंकि, इसी साल राजस्थान में चुनाव होने और प्रदेश में गुर्जर समाज का बड़ा वोट बैंक हैं।
खास बात ये है कि हाल ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए केरल के अनिल अंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है और सांसद राधामोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह उत्तरप्रदेश विधानसभा परिषद के सदस्य (एमएलसी) है।
उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
यहां देखे लिस्ट-
India Bharat News Latest Online Breaking News

