घटना के बाद मची अफरा तफरी, मृतकों में तीन महिलाएं शामिल
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट के प्रभाव से इकाई के पास के घर और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में घायल 20 से अधिक लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News