देहरादूनः कांग्रेस आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। अग्निपथ योजना के खिलाफ उत्तराखंड में कांग्रेस 60 दिनों तक पदयात्रा निकालने जा रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भी इस पदयात्रा का हिस्सा बनेंगे।
राहुल व प्रियंका गांधी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आगामी 7 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में तमाम विधायक, पूर्व विधायक, AICC और PCC के सदस्य समेत सभी नेता शामिल होंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट का कहना है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के विरोध में 60 दिन की पदयात्रा प्रस्तावित है। पदयात्रा और राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर आगामी 7 अगस्त को एक अहम बैठक होने जा रही थी। जिसमें यात्रा की तिथियों, राहुल गांधी के रूट को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा।
शीशपाल बिष्ट ने बताया कि इस बैठक से जो भी निष्कर्ष निकलेगा और पार्टी पदाधिकारियों के जो भी सुझाव सामने आएंगे, उसी आधार पर यात्रा का अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। उनका कहना है कि यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने भी अग्निवीर को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News