Breaking News
bjp logo

Bageshwar By-Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

इंंडिया भारत न्यूज डेस्क: बागेश्वर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए रण सज चुका है। राजनीतिक पाटियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। वही, भाजपा ने अब उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध कराई है। बीजेपी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी शामिल है।

इधर, उपचुनाव में भाजपा ने ​स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास पर भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने आप से कांग्रेस में आए बसंत कुमार पर दांव खेला है। बागेश्वर में 5 सितंबर को उपचुनाव होना है जबकि 8 को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

यहां देखे लिस्ट-

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

लापरवाही: चार दिन भी नहीं टिक पाई दीवार, निर्माण कार्यों की खुली पोल, दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर-मल्ली मिरई मोटर मार्ग पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार …

preload imagepreload image
14:15