Breaking News

Bageshwar By-Election: बागेश्वर का चुनावी रण तैयार, bjp चेहरे तो congress मुद्दों पर ठोक रही दांव

बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया है। दोनों पार्टियों ने नुमाइशखेत मैदान पर जन सभाएं भी आयोजित की। सभा में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बरसात भी हुई। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए वोटरों को रिझाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के रोमांचक रहने की स्थिति बन रही है।


जहां भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री समेत पूर्व मुख्यमंत्री और तमाम दिग्गज शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार की कमान सौंप दी है।

 

उपचुनाव में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास को लेकर जनता की बीच में है। वहीं, कांग्रेस मणिपुर से लेकर उत्तराखंड तक महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर चुनाव समर में है। नामांकन के बाद चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव की खाक छान रहे हैं। अलबत्ता 5 सितंबर को मतदान और 8 को मतगणना के बाद ही जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा स्पष्ट हो सकेगा।

भाजपा चुनाव प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उपचुनाव में संगठन बेहतर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री समेत 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में उतारे गए हैं। निश्चित तौर पर सफलता भाजपा की झोली में जाएगी।

 

वही, पीसीसी चीफ करन माहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकाल से लोग परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर उपचुनाव में प्रत्याशी को उतारा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा।

अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा 2022 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व. चंदन राम दास 12,141 मतों के बड़े अंतर से जीते थे। उन्हें 32,211 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 20,070 मत मिले। लेकिन इस बार रंजीत भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर आप के बसंत कुमार को 16,109 मत मिले। कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है

Check Also

स्कूल के एक भवन में बना दिये गए तीन बूथ, जिला प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी है। लेकिन कई मतदान केंद्रों …

preload imagepreload image
12:04