देहरादून: बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम नेताओं को शामिल किया गया है।
बागेश्वर उपचुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी के प्रचार में जुट गए है।
गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट में आगामी 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। जबकि चुनाव के नतीजे 8 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जैसे चुनाव तिथि नजदीक आती जा रही है राजनीतिक पार्टियां प्रचार को तेज कर रही हैं।
मतदान के लिए 188 बूथ बनाए गए हैं। 172 मतदान केंद्र हैं। एक लाख 18 हजार 225 मतदाता हैं। जिसमें 60 हजार पुरुष और 58 हजार 272 महिला मतदाता शामिल हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News




