अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खिरखेत में बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर (Legal Awareness Camp) का आयोजन किया गया। शिविर में उच्च न्यायालय नैनीताल के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने भी शिरकत की।
अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में नवोदय विद्यालय के स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व आर्मी बैंड की प्रस्तुति दी।
न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान दी। उन्होंने विभिन्न संवैधानिक अनुच्छेदों का जिक्र करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था में गरीबों, वंचितों एवं जरूरतमंदों के लिए किए गए विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता का विषय जनसामान्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लोगों को कानूनी सलाह दी जाती है। उन्होंने लोगों से विधिक सेवा प्राधिकरण का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न से लोगों को लाभान्वित किया गया। 2 लाभार्थियों को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी उपलब्ध कराई गई। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
हंस फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांगजनों को 100 सहायक उपकरण वितरित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज खिरखेत और नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए 1-1 कंप्यूटर प्रदान किया गया।
शिविर में बाबा हैड़ाखान चेरिटेबल रिसर्च सेंटर के माध्यम से निशुल्क आंखों की जांच भी की गई। इस मौके पर कई लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया।
इस मौके पर जिला जज, कार्यपालक अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, डी.एल.एस.ए. सचिव शचि शर्मा, जिलाधिकारी विनीत तोमर, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन के अलावा न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News




