घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दर्दनाक खबर है। प्रतापनगर क्षेत्र के भरपुरिया गांव में घर के आंगन में खेल रहे 3 साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। परिजनों एवं ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार घर के आंगन से 100 मीटर दूरी बच्चों को छोड़ गया। परिजन आनन फानन में घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लाया गया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
घटना आज देर शाम की है। बच्चे का का नाम अर्नव पुत्र सूरज सिंह पवार, निवासी भरपुरिया गांव है।
लंबगांव वन क्षेत्राधिकार मुकेश रतूड़ी एवं लंबगांव थानाध्यक्ष एम.एस रावत सहित प्रशासन की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव पहुंच गई चुके हैं।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में तत्काल पिंजरा लगाने के साथ वन विभाग की गश्ती टीम तैनात करने की मांग की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News