-महिला के इस कदम से मचा हड़कंप
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: कुमाऊं के बागेश्वर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कपकोर्ट के पोलिंग गांव निवासी एक महिला ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन महिला नदी के तेज बहाव में बह गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोलिंग गांव निवासी 50 साल की भागती देवी पत्नी स्व. आनंदराम सोमवार शाम साढ़े 4 बजे नदी किनारे बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद उसने सरयू नदी में छलांग लगा दी।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस, दमकल कर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।
कोतवाल कैलाश बिष्ट ने बताया कि महिला भैरू मंदिर की पुजारी थी। 20 साल पहले उसके पति की भी मौत हो गई है। महिला का एक बेटा, बहू व एक पोता है। महिला की तलाश जारी है।
India Bharat News Latest Online Breaking News