Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में सुशील जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

 

अल्मोड़ा: ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से लमगड़ा विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जोशी को प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।

 

बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव ग्राम प्रधान गोपाल तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट ने किया। जनपद के 11 विकासखंडों में से 8 विकासखंडों में ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव पूर्व में संपन्न हो चुके थे।

 

बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ने चुनाव कार्यक्रम संयोजक के समक्ष सुनील जोशी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके बाद उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर ताकुला, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना, सल्ट और भिकियासैंण विकासखंडों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस मौके पर पूरन सिंह रौतेला, राजेंद्र बेलवाल, मुकेश बिष्ट के साथ ही कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Check Also

“मैंने सेना का राशन खाया है, जाऊंगा तो सेना में ही…” कैप्टन बनने के 2 दिन पहले तिरंगे में लिपटे अल्मोड़ा के जांबाज लेफ्टिनेंट बीरेश्वर

-कामयाबी के थे कई रास्ते, लेकिन बीरेश्वर की मंजिल थी सिर्फ भारतीय सेना -कलेजे का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *