Breaking News
Oplus_131072

Almora: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा: प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

बुधवार 1 अप्रैल को पुलिस टीम लोधिया बैरियर के चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से कुल 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3,43,800 रुपये आंकी गई है।

 

​​पुलिस द्वारा आरोपी ​सज्जन बिष्ट (23 वर्ष), निवासी दुगालखोला एवं ​प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28 वर्ष), निवासी ग्राम दियारी, भवाली, जिला नैनीताल के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। ।

 

​पुराना अपराधी है प्रभांशु

​पूछताछ और जांच में सामने आया है कि अभियुक्त प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली अल्मोड़ा में वर्ष 2019 और 2022 में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।

 

एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और तस्करों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। ​

 

 

 

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *