Breaking News
News logo
News logo

खेल व्यक्ति को स्वस्थ्य रखने के ​साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास का माध्यम: डॉ. संजीव

अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय, मासी में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्पोर्ट्स फिटनस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया।

इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, गोला, भाला, चक्का, रिले-रेस एवं 100 व 800 मीटर दौड़ करायी गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में खेल का काफी महत्व है। खेल व्यक्ति को स्वस्थ्य रखने के साथ शारीरिक व मानसिक का भी माध्यम है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को जरूर शामिल करना चाहिए।

क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पूरन राम द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल की बारिकीयों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने सभी से अपने जीवन में खेल को अपनाने की बात कही।

इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अनुराधा, देवेन्द्र सिंह रजवार, गीता तिवारी, सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार समेत सभी छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

राज्य आंदोलनकारी और UKD नेता गिरीश साह का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी गिरीश साह (71) का निधन …

preload imagepreload image
11:23