इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटद्वार में चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार गौतम बुद्ध नगर के 2 युवकों की मौत हो गई।
गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि यूपी से 2 युवक गुरुवार को अपनी कार से गुमखाल चैलूसैन सिलोगी मार्ग द्वारा ऋषिकेश जाने का मन बनाया। सिलोगी से करीब दो किमी पहले रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया। हादसे में कार में सवार युवक ओमबीर (31) और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News