इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेब से लदा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। वही, वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर कोरूवा गांव के पास सेब से लदा पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दिनेश पुत्र जगरू निवासी, ग्राम सकली कालसी की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुनील व राकेश नाम के दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष चकराता कुलवंत सिंह ने बताया कि सेब से लदा पिकअप विकासनगर की ओर जा रहा था। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्यवाही चल रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News