Breaking News

उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी में आयोजित वाले कार्यक्रमों का बढ़ेगा शुल्क, डीएम ने दी सहमति

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी समिति की बैठक जिला सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के शुल्क को बढ़ाने पर जिलाधिकारी ने सहमति प्रदान की। साथ ही समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर नए पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक का संचालन करते हुए भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ चंद्र सिंह चौहान ने (समिति के सचिव) बताया कि वर्तमान समिति का कार्यकाल जुलाई 2023 को समाप्त हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समिति गठित करने में जो सदस्य मनोनीत होने हैं, वें संगीत एवं कला में निपुण हों।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अकादमी के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए शुल्क भी बढ़ाने की कार्यवाही कर ली जाए।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …