Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की बड़ी तैयारी, अल्मोड़ा में ‘लोकसभा सम्मेलन’ में प्रदेश अध्यक्ष समेत पांच जिलों के पदाधिकारी जुटेंगे

अल्मोड़ा: बागेश्वर उपचुनाव के बाद उत्तराखंड में बीजेपी लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का ‘लोकसभा सम्मेलन’ की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में आगामी 14 सितंबर को अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री अजेय समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

लोकसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। नगर के एक होटल में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लकर जिला मंडल व विभिन्न मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी को विभिन्न कार्यों की जिम्मेवारी सौंप दी गई है।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने बताया कि इस सम्मेलन में अल्मोड़ा लोकसभा के समस्त भाजपा विधायक, भाजपा सांग​ठनिक जिलों के प्रभारी, सह प्रभारी भाजपा के सांगठनिक जिलों अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत व रानीखेत जिलों के जिलाध्यक्ष व महामंत्री तथा सभी मंडलों के अध्यक्ष मंडल महामंत्री व समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में सांसद अजय टम्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महिपाल बिष्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, दीपक साह कन्नू, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, दर्शन रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, कृष्ण बहादुर सिंह, पंकज जोशी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, दिनेश मठपाल, प्रयाग जोशी, दिशांत पवार, प्रकाश बिष्ट, पारस कांडपाल कनक पंत, आशीष गुरुरानी, महिला मोर्चा नगरध्यक्ष भावना तिवारी, निखिल टम्टा, पीयूष कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Big news

अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर:: तीन लोगों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप, CMO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सरकारी विभाग जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं यह सब जगजाहिर है, लेकिन विभाग …

preload imagepreload image
11:00