Breaking News

‘वोट की चोट से देंगे जवाब’, पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक

अल्मोड़ा: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर पुरानी पेंशन का मामले का गरमाने लगा है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में निकाली जा रही रथ यात्रा चौखुटिया, द्वाराहाट, रानीखेत से आज जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान यात्रा का शिखर तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।

शिखर से रैमजे इंटर कॉलेज तक जुलूस निकाला गया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल की मांग नहीं मानी तो आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव में वोट की चोट से सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ रामचंद्र ने कहा कि हमारे द्वारा सरकार को 27 अक्टूबर 2023 तक पुरानी पेंशन बहाल करने का अल्टीमेटम दिया है। अगर ये मांग पूरी नहीं हुई तो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सभी सेवा संघो के साथ मिलकर देशव्यापी हड़ताल में चले जाएंगे।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए वह हर मंच पर आंदोलन करने के लिए तैयार है अगर कर्मचारियों को इसके लिए अपनी कुर्बानी भी देनी पड़ी तो वह देंगे।

अंत मे सभा का समापन करते हुए जिला मंत्री जगदीश भंडारी ने सभी से आगामी 1 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए रामलीला मैदान दिल्ली चलने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

सभा की अध्यक्षता पूरन बोरा व संचालन अनिल कांडपाल, प्रकाश जोशी व गिरिजाभूषण ने संयुक्क्त रूप से किया।

इस मौके पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिलाध्यक्ष एमएनओपीएस गणेश भंडारी, धीरेंद्र पाठक, डी. के जोशी, मनोज बिष्ट, चंदन बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, मोहन पांडेय, संजय गुरुरानी, संजय बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, पवन मुस्यूनी, पूनम साह, किरन वर्मा, कैलाश जोशी, बलबीर बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, डॉ मनोज जोशी, राकेश बिष्ट, रमेश कांडपाल, राकेश राणा, भुवन सिराड़ी, बलवंत अधिकारी आदि ने सभा को संबोधित किया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

पंचायत चुनाव 2025:: पहले चरण के चुनाव की वोटिंग कल, अल्मोड़ा में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार

जिले में 1382 पदों पर होगा चुनाव, 3837 उम्मीदवार चुनावी मैदान में पहले चरण में …

preload imagepreload image
04:33