अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा आर्य ने यहां पांडेखोला में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मंत्री रेखा आर्या का स्वागत किया।
मंत्री रेखा आर्या इन दिनों जिले के दौरे पर है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर वह कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पांडेखोला में भाजपा के नगर अध्यक्ष व सभासद अमित साह मोनू के आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या को अपनी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने जनहित को देखते हुए समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, अजय वर्मा, मनीष जोशी, प्रकाश बिष्ट, राजेंद्र कैड़ा, सागर गंगोला, धरमवीर आर्य, नरेंद्र प्रसाद, भुवन जोशी, आनंद डंगवाल, दिनेश मठपाल, नरेंद्र बिष्ट, अशोक गोस्वामी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, हयात सिंह बिष्ट, ललित मिश्रा, हितेश नेगी, इंद्र बिष्ट, रमेश भोज, अभिषेक जोशी, रोहित भोज, कुंदन सिंह बगडवाल, अतुल पाण्डेय, मनोज साही, अनुज साह, शिवांश साह, संतोष जोशी, अभिजीत तिवाड़ी, राहुल सिंह, गिरीश शर्मा, प्रधान हेम भंडारी, किशन बिष्ट, मनोज जोशी, आनंद भोज, हरीश जोशी, राकेश भट्ट, पंकज जोशी, अशोक जलाल, रजत बिष्ट, मोहन कराकोटी, प्रयाग रावत, राम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
