Breaking News

अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, विधायक ने कहा- अतिक्रमण के नाम पर जनता का उत्पीड़न, BJP नेता सरकारी भूमि पर कर रहे कब्जा

अल्मोड़ा: कांग्रेस उत्तराखंड में अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ मुखर है। ​इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में डॉ. भीम रावत आंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश की प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के कुछ नेता जहां एक ओर अल्मोड़ा शहर के बीचों-बीच प्रशासन को दबाव में लेकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का काम कर रहे है वही, सालों साल से बसे बसाए लोगों को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूछना चाहते है कि वह सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे भाजपा नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?

विधायक तिवारी ने कहा कि उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ अल्मोड़ा की जनता ही नहीं उत्तराखण्ड की जनता की पीड़ा को विधानसभा के भीतर पुरजोर तरीके से उठाया था। लेकिन आज 15 दिन के बीतने के बाद भी धामी सरकार द्वारा विधानसभा के भीतर प्रश्नों के प्रति गम्भीरता नहीं दिखाना सरकार की हठधर्मिता को प्रदर्शित करता हैं। आज दोबारा धामी सरकार को चेताने के लिए धरना-प्रदर्शन के माध्यम से जगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। अतिक्रमण के नाम पर जनता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ हर लडा़ई में कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर वृह्द आन्दोलन छेड़गी।

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सरकारें उत्तराखण्ड में सत्ता में आयी तो इन्होंने जनता का हर विषय पर उत्पीड़न एवं भय का वातावरण पैदा किया है। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर कोई जवाब प्रस्तुत नहीं करना इनकी जनता के प्रति मंशा को स्पष्ट करता हैं। प्रदेश की धामी सरकार अनुभवहीन सरकार का तमगा हासिल कर चुकी हैं। धामी सरकार का नौकरशाही सहित अपने मंत्रियों पर नियंत्रण नहीं हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि एकजुट होकर धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध प्रदर्शन करके धामी सरकार को सबक सिखाना है। अगर समय रहते जनता नहीं जागी तो ये प्रदेश पलायन प्रदेश रहकर खंडहर हो जायेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, आनन्द बगडवाल, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अधिवक्ता महेश चन्द्र आर्या, प्रवक्ता निर्मल रावत, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष किशन लाल, जिला महामंत्री गीता महरा, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, पूरन सुप्याल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, रमेश काण्डपाल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम संचालन सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने किया।

ये लोग रहे मौजूद-

धरना-प्रदर्शन में जिला महिला महामंत्री जया जोशी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सैनिक विभाग जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक अमन अंसारी, एडवोकेट दीवान धपोला, दिनेश पंत, मनोज वर्मा, परितोष जोशी, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, राधा तिवारी, आशा शर्मा, गीता पाण्डेय, अवनी अवस्थी, हरेन्द्र रावत, दिनेश पन्त, चन्द्रकिरण बिष्ट, रमेश नेगी, गौरव वर्मा, जेबुल निशां अंसारी, दानिश खान, अख्तर हुसॆन,बीना पाण्डेय, तारा तिवारी, फेमिना खान, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, कार्तिक साह, विनोद वैष्णव, शंशाक माहेश्वरी, जीवन अधिकारी, कमल बिष्ट, सुमित कुमार, धीरेन्द्र गैलाकोटी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, रोहित रौतेला, रूचि कुटौला, मदन डांगी, परितोष जोशी, मंयक बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, राजेन्द्र बोरा, शुभाशुं रौतेला, उजमा अंसारी, बी.के पाण्डेय, मुकेश नेगी, शशांक तिवारी, दीपक भट्ट, भुवन अधिकारी, कमल बिष्ट, अनुज साह, नवल बिष्ट, नितिन रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रभावित व्यापारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

अल्मोड़ा की बेटी प्रियंका ने किया कमाल, सेना में बनीं नर्सिंग आफिसर

अल्मोड़ा। विकास खण्ड द्वाराहाट के सुदूर ग्राम पंचायत रतखाल की बेटी प्रियंका राणा ने भारतीय …

preload imagepreload image
13:09