अल्मोड़ा: नगर में नंदादेवी मेले (Nanda Devi Mela 2023) की धूम मची है। धीरे-धीरे मेला शबाब की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे मेले के दिवस बढ़ रहे है उसी के साथ मंदिर में चहल-पहल व रौनक बढ़ते जा रही है। नगर क्षेत्र समेत दूर दराज ग्रामीण अंचलों से लोग मंदिर पहुंचकर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर रहे है। वही, मंदिर परिसर व एडम्स खेल मैदान में कलाकार अपनी कला व हुनर का जादू बिखेर कर लोगों का मनोरंजन कर रहे है।
शनिवार को नंदा अष्टमी पर्व पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए नंदादेवी मंदिर (Nanda Devi Temple) में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम तक सैकड़ों भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां नंदा देवी मेला के चतुर्थ दिवस की शुरूआत माता की चौकी के साथ हुई। घुश्मेश्वर महिला समिति की अध्यक्ष लता तिवारी एवं सचिव प्रीति बिष्ट के नेतृत्व में माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
घुश्मेश्वर महिला समिति के महिलाओं द्वारा ‘सजा दरबार गजानन चले आओ’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
वहीं कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक गायिका खुशी जोशी (folk singer khushi joshi), गायक नवीन पाठक, महिपाल मेहता एवं नवीन पाठक द्वारा कई भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। गायिका खुशी जोशी द्वारा के, ‘ओ मैया भवानी मैया..’, ‘ये वादा तेरे हनुमान का…’, ‘राधे राधे बोलो…’ सज धज के बैठी मां..’ एवं गायक नवीन पाठक के ‘जो हिमाल माजा गणेश स्तुति’, ‘हिम्मत देश वाला शिव स्तुति’, ‘जय भोला जय भगवती…’ तथा महिपाल सिंह मेहता के, ‘तू ऐ छ मां तू ऐ छो…’, ‘छोलिया बाजौ..’ की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। नंदा देवी परिसर सैकड़ों की तादात में मौजूद लोगों की तालियों व जयकारों से गूंज उठा।
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संगठन के सदस्य श्याम सुंदर लोहानी एवं अफराज अहमद द्वारा, ‘तुम्ही अंबे तुम्ही जगदंबे..’, ‘मां नंदा-सुनंदा’ के साथ ही ‘आ भगवान के घर आजा’ आदि गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं संचालन सह सांस्कृतिक संयोजक परितोष जोशी एवं सचिव घुश्मेश्वर समिति प्रीति बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में संजय शाह रिक्खू सह सांस्कृतिक संयोजक, प्रभारी मेला एडम्स कॉलेज, सह सांस्कृतिक संयोजक दिनेश मठपाल एवं आशुतोष भट्ट के नेतृत्व में ‘कतु भल जोड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रवि सौतेला, विनीत बिष्ट, शोभा जोशी, रेखा रौतेला, भूपेंद्र भोज, संजय दुर्गापाल, आनंद बगडवाल, चंद्रमणि भट्ट, लीला बोरा, लता बोरा, अमित साह मोनू, संगीता जोशी, मोहन कनवाल, राजा भैया, गंगा जोशी, किरन पंत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र भोज, संजय दुर्गपाल, गोविंद मेहरा, गीता मेहरा, दीवान सतवाल, गोपाल सिंह चौहान, मीना भैसोड़ा, चंदन बोरा समिति के मनोज सनवाल, तारा चंद जोशी, अनूप साह, अमरनाथ सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, ललित मोहन साह, मुन्ना वर्मा, हरीश बिष्ट, एल.के पंत, जगत तिवारी, रवि गोयल, गणेश मेर, कुलदीप मेर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News
